ManiHub

5 लोग के लिए समय- 1 और 1/2 घंटा 

दाल बाटी चूरमा राजस्थान का पारंपरिक व्यंजन है, जोकि पूरे भारत में उसके बढ़िया स्वाद के कारण लोकप्रिय है। अधिकतर लोगों में यह धारणा है कि दाल बाटी चूरमा बनाना बहुत ही मुश्किल काम है परन्तु मेरी रेसिपी के जरिए आप यह जान पाएंगे कि घर पर दाल बाटी चूरमा बनाना बहुत ही आसान है और आसन के साथ ही साथ मैंने इसे मल्टीग्रेन आटे में बनाकर स्वास्थ्यवर्धक भी बना दिया जिससे इसका स्वाद दुगना हो गया है।

बाटी के लिए सामग्री

  • 4 कप मल्टीग्रेन आटा 
  • 1 कप सूजी (सूजी/रवा)
  • 1/2 कप घी
  • 1 चम्मच अजवाइन
  • 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
 

चूरमे के लिए सामग्री

  • 2 कटोरी मल्टीग्रेन आटा
  • 1 कटोरी बूरा
  • 100 ग्राम मावा
  • 50 ग्राम मेवा स्वाद अनुसार
  • 1 कटोरी घी

मसाला बाटी के लिए सामग्री

  • 1 कटोरी गेहूँ का आटा
  • 1/4 कटोरी घी
  • 2 उबले हुए आलू
  • 1/2 कटोरी मटर
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • 2 हरि मिर्च
  • 1 इंच अदरक , बारीक 
  • 1 टी चम्मच सोन्फ
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1/4 कटोरी काजू और किशमिश

दाल के लिए सामग्री

  • 1/4 कप अरहर दाल (स्प्लिट)
  • 1/4 कप हरी मूंग दाल (स्प्लिट)
  • 1/4 कप मोगर दाल (स्प्लिट)
  • 1/4 कप चना दाल (बंगाल ग्राम दाल)
  • 1 इंच अदरक , बारीक कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च , चीरा हुआ
  • 2 टमाटर , बारीक कटा हुआ
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 5 टहनी हरा धनिया , कटा हुआ
  • तड़का के लिए सामग्री
  • 1 चम्मच घी
  • 1 चम्मच जीरा
  • 2 सूखी लाल मिर्च , आधी काट लें
  • हींग, राई, नमक स्वाद अनुसर

 

राजस्थानी मल्टीग्रेन दाल-बाटी चूरमा / बेसन कढ़ी / मसाला बाटी रेसिपी

दाल बाटी चूरमा रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हम बाटी बनाएंगे.

स्टेप 1 – बाटी के लिए सभी सामग्री को एक साथ अच्छी तरह मिला लें। इसे अच्छी तरह से मिलाने के लिए पानी डालें और चिकना और सख्त आटा गूंथ लें। बाटी के आटे को 20 मिनट के लिए अलग रख दें ताकि यह आराम कर ले और हमारे द्वारा डाले गए बेकिंग पाउडर से फूला हुआ हो जाए। 

स्टेप 2 – एक बार जब बाटी का आटा अच्छी तरह से जम जाए, तो कुछ मिनटों के लिए फिर से गूंध लें। 

स्टेप 3 – आटे को नींबू के आकार के बड़े भागों (लगभग 12 से 15) में बाँट लें और बाटी को बाटीकूकर में धीमी आंच पर लगभग 20 से 30 मिनट तक दोनों तरफ से ब्राउन होने तक सेक लें।

स्टेप 4 – ध्यान रखें कि बाटी को चारों ओर से ब्राउन होने तक पलटते रहें। पकाते समय बाटियाँ ऊपर से फटने लगती हैं और यह पूरी तरह से प्राकृतिक है। 

स्टेप 5 – जब बाटियां चारों तरफ से सुनहरे भूरे रंग की हो जाएं, तो उन्हें बाटीकूकर से निकाल, और घी के साथ परोसें ।

अगला कदम दाल बाटी के लिए दाल बनाना है। 

दाल बनाने के लिए, तड़के की सामग्री समेत सभी सामग्री को प्रेशर कुकर में डालें

स्टेप – 1  5 कप पानी डालें और दाल को दो से तीन सीटी आने तक पकाएं। दो सीटी आने के बाद आंच धीमी कर दें और 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं और आंच बंद कर दें ।

स्टेप  – 2  जब प्रेशर पूरी तरह निकल जाए तो कुकर खोलें और 2 टमाटर काट कर 5 मिनट धीमी आंच पर और पकायें, आपकी दाल तैयार है. नमक और मसालों की जाँच करें और अपने स्वाद के अनुसार समायोजित करें। दाल को एक सर्विंग बाउल में निकाल लें और निम्बू और हरा धनिया डाल कर सर्व करें।

मसाला बाटी की विधि

स्टेप – 1 आटे में घी और नमक मिक्स करके सख्त आटा लगा लेंगे और 10 मिनट ढक कर रख देंगे

स्टेप – 2 मसाला बनाने के लिए एक पेन में थोड़ा तेल डालकर राई, ज़ीरा, अदरक, मिर्च डालकर उसमें उबले हुए आलू और मटर डालेंगे फिर काजू, किशमिश, गरम मसाला लाल मिर्च, नमक डालकर मिक्स करेंगे और थोड़ा निम्बू, हरा धनिया भी डालेंगे फिर 5 मिनट पका कर गेस बंद कर देंगे, 

स्टेप – 3 मसाला ठंडा होने पर इसके छोटे-छोटे गोले बना लेंगे, फिर आटे कि पतली पूरी बेल कर ये मसाला उसमें भरकर गोल आकार देंगे, और सभी बाटियों को मध्यम आंच पर तल लेंगे, और लीजिये हमारी जायकेदार, लजिज मसाला बाटी तैयार है।

चूरमा विधि

मल्टीग्रेन आटे और घी को अच्छे से मिक्स करें और थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर सख्त आटा गूंथ लें, और एक मोटी रोटी बेल लें, उसमें थोड़े छेद कर दें, और तवे पर धीमी आंच पर सेक लें, फिर ठंडा कर मिक्सी में पीस लें। अब पिसे हुए मिश्रन को मोटी छलनी से छान लें, फिर कढ़ाई में थोड़ा घी डाल कर इसे 10 मिनट तक धीमी आंच पर सेक लें और आखिरी में थोड़ा ठंडा होने पर इस मिश्रन में  बूरा, मावा और मेवा मिक्स कर लें, लीजिये चूरमा तैयार है।

बेसन कढ़ी बनाने की विधि

बेसन कढ़ी की सामग्री

2 कप दही  |   ½ कप बेसन   |   ¼ टी स्पून हल्दी  |   1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार नमक   |       1 टी स्पून साबूत गरम मसाला   |   6 कप पानी   |    ¼ कप तेल   |   ¼ टी स्पून हींग   |   ½ टी स्पून जीरा   |  5-6 साबूत लाल मिर्चतड़के के लिए: 1 टेबल स्पून घी  |   ½ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर

स्टेप – 1 बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला मिलाएं।

स्टेप – 2 अब इसमें दही मिलाकर एक स्मूद बैटर बनाएं, इसमें पानी डालें।

स्टेप – 3 एक पैन में तेल गर्म करें उसमें हींग, जीरा, मीठा नीम, हरी मिर्च अदरक और साबूत लाल मिर्च डालें।

स्टेप – 4 अब इस तड़के में बेसन और दही को मिलाकर तैयार किया गया मिश्रण डालकर उबालें।

स्टेप – 5 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं जब यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाएं। फिर हरा धनिया डाल कर परोसें

 

मिर्ची के टिपोरे की विधि

हरी मिर्च को छोंक कर बने मसालेदार मिर्च के टिपोरे राजस्थानी थाली में अवश्य परोसे जाते हैं, बिना इसके राजस्थानी थाली अधूरी मानी जाती है.

आवश्यक सामग्री 

हरी मिर्च – 200 ग्राम (मोटी वैरायटी की)  |  2 टमाटर   |  तेल – 1 टेबल स्पून  |  हल्दी पाउडर – ¼ छोटी चम्मच  

धनिया पाउडर – 2 छोटी चम्मच  |  सौंफ पाउडर – 2 छोटी चम्मच   हींग – 1-2 पिंच  |  जीरा – ½ छोटी चम्मच  

अमचूर – 1 छोटी चम्मच से कम  |   नमक – 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार

 

मिर्चों को धोकर डंठल तोड़ लीजिये. मिर्च को आधा-आधा इंच के टुकडों में काट कर तैयार कर लीजिए.

पैन में तेल डालकर गरम कीजिये. गर्म तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन होने के बाद, हींग, हल्दी पाउडर और काट कर रखी हुई हरी मिर्च भी डाल दीजिए. अब इसमें सौंफ पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. 1-2 मिनिट चलाते हुए पका लीजिए. सारे मसाले मिर्च में अच्छे से लग जाएंगे. अब कटे हुए टमाटर दाल कर मिक्स करिये।  अब मिर्च को ढककर 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर पका लीजिए. 2 मिनिट बाद आंच को थोडा़ सा तेज करें और ढक्कन हटा कर मिर्चों का पानी सूखा लीजिए. पानी सूख जाने के बाद मिर्च के टिपोरे तैयार है. हरी मिर्च के टिपोरे किसी प्याले में निकाल लीजिए, परोसिये और खाइये.

Dal Baati Churma Rajasthani Dal Baati Churma चूरमा दाल-बाटी चूरमा बेसन कढ़ी मिर्ची के टिपोरे राजस्थानी दाल-बाटी चूरमा राजस्थानी मल्टीग्रेन दाल-बाटी चूरमा

Home Made Garam Masala Powder ₹299.00
Garam masala is better when made with whole spices that have been roasted and ground, but this is a quick and easy substitute that’s pretty good. Ingredients: Dry Ginger, Cardamom, Clove, Cinnamon, Black pepper, Star anise, Bay leaf, Nutmeg mace, Black cardamom

Leave a Reply

0